खेल महाकुंभ में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर । खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जीआईसी पंतनगर के खेल मैदान में किया गया। आयोजन का संयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंतनगर द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्या सहिस्ता जमाल अंसारी ने 60 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स एवं रिले दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 400 मीटर दौड़ में जीजीआईसी पंतनगर की रानी प्रथम एवं नंदनी तृतीय रहीं, जबकि सेंट पीटर्स की प्रतिभागी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शांतिपुरी की नीलम प्रथम, शांतिपुरी इंटर कॉलेज की वंशिका द्वितीय तथा शांतिपुरी हाई स्कूल की साक्षी तृतीय रहीं। कबड्डी में जीजीआईसी पंतनगर ने प्रथम तथा सेंट पीटर्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा रावत सहित पी. चितंबरम, अनंतराम चनियाल, अनुपमा आर्या, बिनीता आर्या एवं शीलू रान त अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *