सशक्त उत्तराखंड,सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य आज सोमेश्वर स्थित सोमनाथ ग्राउंड पहुंची जहां वह विधायक चैंपियंस ट्रॉफी कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
खेल मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है जिसके लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है।
मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का एक हिस्सा है ऐसे में हमें इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमें अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कोमजबूत बनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ-साथ शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह आयोजन अंडर-14 बालक/बालिका और अंडर-19 बालक /बालिका के मध्य आयोजित होंगे जिसमें विभिन्न खेल सम्मलित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन दौसाद,मंडल अध्यक्ष सुन्दर राणा,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दलीप रौतेला , जिला युवा कल्याण अधिकारी डी. एन. कांडपाल ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजा यादव ,खंड विकास अधिकारी केसर सिंह बिष्ट ,ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कोहली ,पूर्व मण्डल महामंत्री केलाश बोरा ,पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष प्रकाश भण्डारी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर बिष्ट ,मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी , पूर्व प्रदेश युवा मोची अध्यक्ष सुरेश बोरा ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश जोशी सहित विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और खिलाडी उपस्थित रहे।
