उतरांगन 2025’ मेले में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या बनीं मुख्य अतिथि

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,देहरादून।  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में ‘उतरांगन 2025’ हस्तशिल्प एवं शिल्पकला मेले का आयोजन उत्साह एवं सांस्कृतिक समृद्धता के साथ किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे जनजातीय समुदायों के युवा अपने हस्तशिल्प उत्पादों के साथ कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा,

कि उत्तराखंड की जनजातियां स्वरचित हस्तशिल्प और कलात्मक उत्पादों की समृद्ध परंपरा का निरंतर विस्तार कर रही हैं। जब यहां आए युवा वापस जाएं, तो वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और हस्तशिल्प समृद्धता की याद एवं सीख लेकर जाएं।

 

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार वोकल फॉर लोकल, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की वैश्विक ब्रांडिंग के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अनूठे मेले को उन्होंने प्रदेश के हस्तशिल्प विकास की दिशा में ‘मील का पत्थर’ बताया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टालों पर जाकर उत्पादों की जानकारी हासिल की और युवाओं को उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थल व मंदिरों में आने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर भट्ट, एचओडी फैशन डिजाइनिंग डॉ. ज्योति छाबड़ा, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्राफिक एरा ग्रुप डॉ. सुभाष गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *