विजिलेंस ने पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,गरुड़। भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए विजिलेंस टीम ने डंगोली के पटवारी प्रवीण टाकुली को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई ने पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार स्यालीस्टेट के एक युवक ने शिकायत की थी कि संबंधित पटवारी जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले प्राथमिक जांच की, फिर एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया। फिल्मी अंदाज़ में बनाई गई योजना के तहत तय समय पर जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से ₹5,000 की घूस जेब में रखी, उसी क्षण विजिलेंस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ मौके से बरामद रकम को जब्त कर लिया।

विजिलेंस विभाग के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है और यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या वह अन्य मामलों में भी अवैध वसूली में लिप्त था।

विजिलेंस ने जनता से अपील की है कि “रिश्वत मांगने वाला कोई भी कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा, लोग निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *