एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से अपराधियों की धरपकड़ में मिली सफलता: करीब 13 लाख मूल्य के सोने के जेवरात व नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 12.03.2026 को वादी *हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र* निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि वह दिनांक *02.03.2026 से 05.03.2026* तक अपने पैतृक गांव *थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा* गए हुए थे। दिनांक 05.03.2026 को घर वापस आने पर पाया कि *अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी* कर ली गई है।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में *FIR संख्या 23/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना *उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र* के सुपुर्द की गई।

 

*घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मंजुनाथ टीसी* द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के अनुपालन में *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास *लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन* किया गया तथा *मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान* की गई।

 

दिनांक 13.03.2026 को पुलिस टीम को *हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति* दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। *पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष)* बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर *चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद* हुई, जिसके बाद *अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।*

 

👤 *गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1. *गौरव कुमार उम्र: 25 वर्ष पुत्र संतोष कुमार*

निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल

 

 

*💰 बरामद माल*

 

* 01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र

* 01 पीली धातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र

* 02 अदद पीली धातु की पौंची

* 01 नथ व बैग टीका (पीली धातु)

 

* 02 कान के झुमके (पीली धातु)

* ₹2250 नगद

* 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन

 

*अपराधिक इतिहास*

 

1. FIR संख्या 116/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS थाना काठगोदाम

 

*अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।*

 

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 2000 नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।*

 

 

*पुलिस टीम*

 

* थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी

* उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्र

* कांस्टेबल रोहित कुमार

* कांस्टेबल बलवंत सिंह

* कांस्टेबल धीरज सुगड़ा

* कांस्टेबल रविंद्र खाती

* कांस्टेबल अरविंद sog तकनीकि सहायता व सर्विलांस

 

🔹 *चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका* निभाते हुए आसपास के लगभग *100-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान* दिया गया।

 

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *