सशक्त उत्तराखंड। नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान ला० नं० 18, इरशाद नेता के घर के पास, वार्ड नं० 25, बनभूलपुरा में संदिग्धता के आधार पर 03 व्यक्तियों सतीश चन्द्र आर्या पुत्र: किशन राम निवासी: ग्राम भुमका, थाना खनस्यू, नैनीताल, बरामदगी: 431 ग्राम चरस, ललित मोहन आर्या पुत्र मंगल राम निवासी: ग्राम भुमका, थाना खनस्यू, नैनीताल, बरामदगी: 450 ग्राम चरस, मो0 इदरीश पुत्र रहीश अहमद, निवासी: वार्ड नं-25, बनभूलपुरा, बरामदगी- 400 ग्राम चरस चेक किया गया। जिनके कब्जे से चरस की भारी मात्रा बरामद हुई। कुल बरामदगी- 01 किलो 281 ग्राम चरस।
मुकदमा पंजीकृत
अभियुक्तों से चरस लाने के बारे में पूछताछ की जा रही है। थाना बनभूलपुरा मे धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सत्यापित किया जा रहा है।

