सशक्त उत्तराखंड। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस खटीमा ब्लॉक सभागार में जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी की अध्यक्षता में मिलेट मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कल्पना बोरा ने समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया।

और मेले में मुख्य रूप से मोटा अनाज और उससे बनी चीजों के फायदे के बारे में बताया गया और लोगों ने बढ़ चढ़ कर इन उत्पादों को खरीदा इस मौके पे हमारी जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी के साथ हमारी जिले की दोनों महामंत्री प्रीति धीर जी, श्रीमती प्रेमलता चौहान जी एवं जिला मीडिया प्रभारी अर्चना राय , जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती कांति सक्सेना जी , उपाध्यक्ष रजनी रावत जी एवं मंत्री श्रीमती गीता भारद्वाज जी रही

