सशक्त उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सशक्त उत्तराखण्ड” के विज़न तथा पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील एवं मानवीय पुलिसिंग की सोच का जीवंत उदाहरण है “मिशन संवाद”। यह पहल पुलिस बल के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति एवं उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक समग्र प्रयास है।

*मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ* के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभिनव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 27 एवं 28 मार्च 2026 को पुलिस लाइन रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर में “संवाद वेलनेस मेला–2026” का सफल आयोजन किया गया।
*निरंतरता की मजबूत कड़ी*
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अक्टूबर 2025 में जनपद नैनीताल में भी “संवाद वेलनेस मेला” का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसमें कुमायूँ परिक्षेत्र के पुलिस कार्मिकों एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। वर्तमान आयोजन उसी सफल पहल की अगली कड़ी के रूप में और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया गया।

*करियर मार्गदर्शन से बच्चों को मिली नई दिशा*
इस दो दिवसीय मेले में कुमायूँ परिक्षेत्र के जनपद ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल के पुलिस कार्मिकों के बच्चों (कक्षा 8 से स्नातक स्तर तक) एवं अभिभावकों के लिए दिल्ली से आमंत्रित अनुभवी काउंसलरों द्वारा करियर मार्गदर्शन कार्यशालाएँ आयोजित की गईं।

*इन कार्यशालाओं में—*
402 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया
पुलिस मॉडर्न स्कूल, 31वीं वाहिनी पीएसी,
जे0पी0एस0 रुद्रपुर, डी0पी0एस0 रुद्रपुर,
नैन्सी कॉन्वेंट नर्सिंग स्कूल, नैनीताल
के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यशालाओं में बच्चों को करियर चयन, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, कौशल विकास एवं भविष्य की योजना बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
*मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विशेष पहल*
“मिशन संवाद” के अंतर्गत पुलिस कार्मिकों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए—
द स्कूल ऑफ लाइफ, नई दिल्ली के अनुभवी काउंसलरों द्वारा मेंटल हेल्थ काउंसलिंग आयोजित की गई
तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन एवं कार्य-जीवन सामंजस्य पर विशेष सत्र आयोजित हुए
इस बार विशेष रूप से *जनपद ऊधमसिंहनगर के मीडिया बन्धुओं को भी आमंत्रित कर उनकी मानसिक तनाव मुक्ति हेतु काउंसलिंग सत्र आयोजित किए* गए, जो इस पहल का एक सराहनीय एवं नवाचारपूर्ण कदम रहा
4 स्थानीय अस्पतालों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
इस स्वास्थ्य पहल का लाभ—
👉 700 से अधिक पुलिस कार्मिकों एवं प्रतिभागियों ने प्राप्त किया
*मिशन संवाद – निरंतर प्रगति की ओर*
“मिशन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 05 जुलाई 2025 को मा० मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया था। इस अवसर पर एक विशेष मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया, जो पुलिस कर्मियों को गोपनीय एवं सहज काउंसलिंग सुविधा प्रदान करता है।
*अब तक—*
5000+ पुलिस कर्मियों ने पंजीकरण किया
1600+ कर्मियों ने कार्यशालाओं में प्रतिभाग किया
700+ कर्मियों को वन-टू-वन काउंसलिंग दी गई
41 गंभीर मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया
संवेदनशील पुलिसिंग की ओर एक मजबूत कदम
“मिशन संवाद” न केवल पुलिस बल के भीतर सकारात्मक बदलाव ला रहा है, बल्कि यह एक सशक्त, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
समापन के इस अवसर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति, एसपी क्राईम श्री जितेन्द्र चौधरी, एसपी सिटी श्री उत्तम सिंह नेगी सीओ लाईन श्री दौलत राम वर्मा सहित गाइड फोर कैरियर्स नई दिल्ली के काउंसलर श्री राजेश मिश्रा व उनकी टीम , द स्कूल ऑफ लाईफ दिल्ली के संवाद के अनुभवी काउंसलर डॉ. डायना चेरियान, डायरैक्टर संवाद, सुश्री आरती शंखला , कोरडिनेटर प्रोजेक्ट संवाद व उनकी टीम तथा मिशन संवाद एप बनाने वाले श्री गौरव कुमार झा (एस.वी. इन्फोटेक सॉफ्टवेयर सोल्यूसन) व उनकी टीम भी मौजूद रही ।
👉 “मजबूत पुलिस वही है, जो मानसिक रूप से स्वस्थ और परिवार से जुड़ी हो

