सशक्त उत्तराखंड। 11 सितम्बर, 2025 (बृहस्पतिवार) को पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल द्वारा प्रातः 11:30 बजे से 01:30 बजे तक कोतवाली खटीमा* में थाना दिवस के अवसर पर *जनता दरबार* आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की जनता की पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा उसके पश्चात सर्किल सितारगंज व खटीमा के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का *सैनिक सम्मेलन* कर पुलिस बल के मनोबल, कार्यकुशलता एवं सेवा भावना को और प्रबल बनाने पर संवाद किया जाएगा तत्पश्चात सायंकाल में *भारत-नेपाल सीमा निरीक्षण* कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।

