ठगी के आरोपी को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। ओमेक्स कालोनी निवासी पृथ्वी पाल सिंह को ठगी के एक मामले में हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी जमीन को लेकर हुई ठगी के मामले में की गयी है।

बता दें पृथ्वीपाल सिंह पर पूर्व में भी धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में ओमेक्स निवासी व्यवसायी राजेश कुमार जंडवानी ने भी उसके खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पृथ्वी पाल सिंह ने उनके बेटों के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और वाहन से टक्कर मारने की कोशिश भी की। इस मुकदमे की जांच अभी पंतनगर पुलिस कर ही रही थी कि इसी बीच हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा पुलिस की टीम ने यहां सिडकुल चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी और सिडकुल पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर में दबिश दी। बताया जाता है कि आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में कोई सहयोग नहीं किया जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रें के अनुसार यह गिरफ्तारी फरीदाबाद में जमीन की खरीद को लेकर की गयी ठगी के मामले में की गयी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *