भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तैयार है देवभूमि: रेखा आर्य

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश द्वारा पिछले 25 वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य गठन के समय प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक रूप से कई तरह की चुनौतियां थीं, इसके बावजूद पिछले ढाई दशक में प्रदेश की उपलब्धियां बहुत उल्लेखनीय रही है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है।

मंत्री ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और इसे सबके लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मिली जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करें और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में पूरा सहयोग दें।

इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*धूमधाम से मनाई वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ*

दोपहर में रामलीला मैदान में आयोजित “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के रजत जयंती समारोह में मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कराया। साथ ही राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आने वाले 25 वर्षों में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रण करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *