सशक्त उत्तराखण्ड। युवाओं की प्रतिभा, वैचारिक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘युवा अनप्लग्ड कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और समसामयिक विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया,
भाषण प्रतियोगिता के लिए तीन महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किए गए थे, जिनमें SIR, अराजकता एवं युवाओं की आकांक्षाएं शामिल रहे। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर तथ्यों, तर्कों और अपने विचारों के माध्यम से विचारोत्तेजक प्रस्तुतियां दीं, प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने, समसामयिक मुद्दों को समझने और लोकतांत्रिक संवाद में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त हुआ,
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹5,100, द्वितीय पुरस्कार ₹2,100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,100 की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि युवा अनप्लग्ड जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को खुलकर व्यक्त करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। आज का युवा केवल भविष्य की आशा नहीं, बल्कि वर्तमान में भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने SIR, अराजकता और युवाओं की आकांक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी तार्किक समझ और विचार क्षमता का परिचय दिया। हमारा प्रयास है कि युवाओं को ऐसा मंच मिले, जहां वे अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रख सकें और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हों,
कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं के भीतर असीम ऊर्जा, सामर्थ्य और कुछ नया करने का जज्बा है। आवश्यकता है कि उनकी प्रतिभा को सही दिशा और उचित मंच मिले। युवा अनप्लग्ड जैसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवा अपनी प्रतिभा एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र और समाज को नई दिशा देने का कार्य करें,
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू चुघ, कार्यक्रम संयोजक रोहित भट्ट, सचिन शुक्ला, आशीष कुभार, शिवम खुराना, जिला महामंत्री शशांक वर्मा, विशाल सिंह, रचित गंगवार, आदेश भारद्वाज, मनीष व सैकड़ों युवा मौजूद रहे…
