रुद्रपुर में “वेडिंग द सीजन 3.0” एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ, शिल्पी अरोरा ने किया उद्घाटन

सशक्त उत्तराखण्ड,रुद्रपुर।* माँ भगवती ग्रुप द्वारा आयोजित फेस्टिव एंड वेडिंग एग्जीबिशन “वेडिंग द सीजन 3.0” का आज गुरुवार को कैबाना, राजवाड़ा हॉल, रुद्रपुर में भव्य शुभारंभ हुआ।

एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल जनरल सेक्रेटरी एवं फिक्की फ्लो उत्तराखंड की फाउंडर चेयरपर्सन शिल्पी अरोरा द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया गया।

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि शिल्पी अरोरा ने माँ भगवती ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर देता है और त्योहारी सीजन में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध कराता है।

 

इस अवसर पर माँ भगवती ग्रुप की आरती सिडाना ने बताया कि यह हमारे वेडिंग एग्जीबिशन का तीसरा सीजन है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सीजन में रुद्रपुर की महिलाओं ने जो प्यार और सहयोग दिया, उसी से प्रेरित होकर इस बार इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है।

 

आरती सिडाना ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि वेडिंग और फेस्टिव सीजन की सारी तैयारियां एक ही जगह पर पूरी हो जाएं। यहां ज्वैलरी, डिजाइनर लहंगे, साड़ियां, मेकअप, गिफ्ट आइटम्स और डेकोर के लेटेस्ट कलेक्शन लगाए गए हैं। हम सभी शहरवासियों का स्वागत करते हैं। आज दिनभर बंपर तंबोला, गिव अवे गिफ्टिंग और लकी ड्रा जैसे कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिलेगा।”

 

एग्जीबिशन सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। दोपहर 12 बजे बंपर तंबोला, दोपहर 3 बजे गिव अवे गिफ्टिंग और रात 8 बजे लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण माँ भगवती ग्रुप के इंस्टाग्राम पेज पर भी किया जा रहा है।