सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने प्रातःकाल नियमित रूप से चल रही जनसेवा में सहभागिता की। इसके पश्चात गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की, उसके बाद माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के माध्यम से देशवासियों को एक नई दिशा दिखाई। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अहिंसा हमारी शक्ति और संस्कार है, लेकिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी आवश्यक है।
इस दौरान धर्म सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी कुशल अग्रवाल, सुनील पचौरी, एडवोकेट मनीष मित्तल, पंकज सागर, विपिन गुप्ता, ऋतिक चौहान, अरुण कुमार, अजय गुप्ता, राम गुप्ता, विनीत सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
