स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंतनगर में आज एनएसएस के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या शाइस्ता जमाल द्वारा किया गया। स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर, चार्ट, निबंध एवं नारों के माध्यम से “रक्तदान महादान” का संदेश दिया। 18 वर्ष से कम आयु होने के कारण छात्राओं ने स्वयं रक्तदान करने के बजाय जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी।

स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर से पंतनगर गेट तक प्रिया यादव जागरूकता नारे लगाए। खुशनुमा यादव,एवं दीपांजलि ने रक्तदान के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा रावत ने रक्तदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नीता पंथ ने किया।

इस अवसर पर एनएसएस के 35 स्वयंसेवकों को बी एवं सी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । निशा रानी, सविता आदि अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं और उन्होंने भी छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *