भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ओर युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में युवामोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री आर्यन देव उनियाल जी का जिला अध्यक्ष श्री विपिन सिंह गहलौत जी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों एवं युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा को संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी रूप से उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया,

 

जिला अध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा और जनसेवा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ जुटना है,

 

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह और संगठन की शक्ति के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है,

 

बैठक में प्रदेश मंत्री श्री आर्यन देव उनियाल जी ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया,

 

कार्यक्रम में चेयरमैन लालपुर अमृतपाल रंधावा, मयंक पाण्डे, जिला महामंत्री भाजयुमो शशांक वर्मा, जिला महामंत्री भाजयुमो विशाल सिंह, मनीष गोस्वामी, विक्की राघव, आदेश भारद्वाज, अल्केश रघुवंशी, शिवम, दीपक, विशाल, आकाश, अनुज, नितिन, मनोज, दीपक व सैकड़ों युवा मौजूद रहे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *