सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीती रात शहर के विभिन्न मंदिरों में कान्हा की भक्ति का रंग देखने को मिला। सभी मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया। जहां सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान कान्हा का आशीर्वाद लिया और विशेष पूजा अर्चना की गई। शहर के समाजसेवी भारत भूषण चुघ दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा आराधना के पश्चात झांकियां का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण थे। उन्होंने सत्य ,धर्म,रक्षा, लोक कल्याण का संदेश दिया जिसको आत्मसात करने की आवश्यकता है। चुघ ने कहा की महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान दिया था जो आज भी यथार्थ है। उन्होंने कहा भगवान कृष्ण ने जहां प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया वहीं असत्य का नाश करने के लिए सुदर्शन चक्र भी उठाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के विचार और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के अलावा समाजसेवी और मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कनिका चुघ के साथ पुलिस लाइन, वार्ड नंबर 24 रमपुरा, वार्ड नंबर 17 खेड़ा, वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर 1 शिमला बहादुर और ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी में भी जन्माष्टमी में प्रतिभाग किया और सभी लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं से लेकर विभिन्न अवतारों को दिखाया गया। देर रात तक सैकड़ो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान कान्हा का आशीर्वाद लिया तथा सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कृष्ण नारंग, सनी बब्बर, नीतीश धीर, नीलकंठ राणा ,रोहित कोहली, बबलू राम, पिंटू पाल, मुकेश गुप्ता, बॉबी गंगवार, मनोज गुप्ता, वजीर सिंह ,सनी पासवान समेत तमाम लोग मौजूद थे।
