सशक्त उत्तराखंड। प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार के वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मुखबिर ख़ास की सूचना पर कल दिनांक 13.08.2026 की शाम को वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला श्री विजय भट्ट के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर सायं लगभग 7 बजे मौना –क्वेशाल –कलापातल सड़क पर पोखरी गांव के पास से पिठोली को जाने वाले मार्ग पर 2 किमी आगे सड़क के किनारे पालीथीन से ढके हुए 52 टिन लीसा बरामद किया। आसपास में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं पाया गया। निकट ही पिठोली गांव जाकर लोगों से जानकारी लेनी चाही, तो उनके द्वारा अनभिज्ञता जताई गई।
चूंकि लीसे के टिनों पर किसी प्रकार के विभागीय चिह्न भी नहीं लगे हुए थे। ऐसे में समस्त लीसे को अवैध मानकर उसे सीज कर अपने कब्ज़े में लिया तथा पिकअप में लोड कर पहाड़पानी लीसा डिपो में सुरक्षित रख लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट द्वारा बताया गया कि वन अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार एक्शन जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यवाही में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के नेतृत्व में वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, प्रदीप मौर्या, पद्मा दत्त पाण्डेय, वन आरक्षी अनिल बोरा, रमेश बिष्ट, बिपिन बिष्ट, पंकज रैक्वाल, मनोज कैड़ा, कुन्दन प्रसाद आदि शामिल रहे।
