थैलेसीमिया की प्रति जागरूकता के लिए मैराथन में शामिल हुए सैकड़ो शहरवासी

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,देहरादून।  रविवार को पवेलियन ग्राउंड में आयोजित 5 किलोमीटर लंबी ‘रन फॉर थैलेसीमिया’ मैराथन का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लेकर थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

 

मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्म कमल चौक होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई।

 

समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक होती हैं। थैलेसीमिया जैसी बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

 

रेखा आर्या ने कहा कि आज मोबाइल और आरामपरस्त जीवनशैली के कारण शारीरिक गतिविधियां लगातार कम हो रही हैं, जिससे विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन कुछ समय खेलों और व्यायाम के लिए निकालने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

मैराथन के बालिका वर्ग में दीपांजलि यादव ने प्रथम, सोनाक्षी ने द्वितीय और आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में रोहित प्रथम, अर्जुन द्वितीय तथा हिमांशु बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मेडल और सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, विनोद डोभाल, ऋतु डोभाल, सीनियर साइंटिस्ट डॉ. राजीव कुमार रंजन, अंजना सहित अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *