सशक्त उत्तराखंड। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान पहले ही फसलों को हुए नुकसान, प्रतिकूल मौसम, बढ़ती महंगाई एवं खाद की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में किच्छा चीनी मिल पर किसानों का लगभग 21 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पैसा समय पर मिलना चाहिए ताकि वे अपनी आजीविका एवं खेती-किसानी के कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सकें। उन्होंने कहा कि इसी संबंध में उन्होंने कल आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष भी किसानों की समस्या प्रमुखता से उठाई थी तथा अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग की थी।
बेहड़ ने कहा कि कुछ प्रभावशाली नेता सीलिंग की भूमि को अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर सस्ते दामों पर खरीदने और खुर्द-बुर्द करने में लगे हुए हैं। ऐसे कई मामले न्यायालय एवं प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन हैं ऐसी जगहों को अपने राजनैतिक प्रभाव से कम दामों में खरीद रहे है
उन्होंने कहा कि सरकारी एवं सीलिंग भूमि से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
साथ ही उन्होंहे कहा कि क्षेत्र में कुछ कॉलोनियों में दोहरी रजिस्ट्रियों के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। विधायक बेहड़ ने कहा कि लालपुर, शिमला पिस्तौर एवं आसपास के क्षेत्रों में कुछ कॉलोनाइजर एक ही प्लॉट की दो-दो रजिस्ट्रियां कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कई मामलों में दोहरी दाखिल-खारिज तक होने की शिकायतें सामने आई हैं,ऐसे कुछ मामलों में सफ़ेद पोश नेताओं के परिवार के नाम भी सामने आये है | गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर भूमि खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें कब्जा तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने रजिस्ट्रार विभाग से ऐसे सभी मामलों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
विधायक बेहड़ ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चकौनी निवासी श्री मुन्ना कुमार के आवास पर हुई चोरी की घटना अत्यंत निंदनीय एवं चिंताजनक है। आज उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामले के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व किच्छा, में चोरी हुयी थी और लालपुर एवं रामेश्वरपुर में हुई चोरी की घटनाओं का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से जनता में भय का वातावरण व्याप्त है। विधायक बेहड़ ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु विशेष टीम गठित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इससे पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ ने शहर,कि टीन कालोनी, किशनपुर वार्ड संख्या-3, नानकनगर, बंडिया वार्ड संख्या-5, आदर्श नगर वार्ड न0-05 में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

