पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लग्जरी फॉर्च्यूनर, में 13.61 लाख का 54.450 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,अल्मोड़ा/ एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। देघाट पुलिस ने लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 13.61 लाख रुपये कीमत का 54.450 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गत

17 मई को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम केदार उदयपुर रोड पर ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान फॉर्च्यूनर कार संख्या सीएच 01-AR-9289 को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में रखे 3 कट्टों से क्रमशः 20.100 किलो, 16.150 किलो व 18.200 किलो कुल 54.450 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसमें हिम्मत सिंह बोरा पुत्र हरि सिंह निवासी वार्ड नं0-9 प्राइमरी स्कूल के पास दुर्गापुरी, रामनगर, नैनीताल,भरत रावत पुत्र आनन्द सिंह रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर, नैनीताल‌ दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई है।एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने इस कार्रवाई के लिए देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *