चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में, 09 लाख से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी बरामद

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड: एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश पर* एसओजी तथा मुखानी पुलिस को मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी के दो अलग-अलग मामलों का अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है।

*मामला 01-*

दिनांक 14.03.2026 को वादी ललित सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी गली नंबर 10 बिठोरिया नंबर 01 मुखानी नैनीताल ने थाना मुखानी में दिनांक 10.01.2026 से 15.01.2026 के बीच अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से 50 हजार की नगदी व चांदी के जेवरात चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में F.I.R. NO. 27/26 धारा 305(a)/331 (4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी।

*मामला 02-*

दिनांक 01.04.2026 को घनश्याम चंद्र पुत्र विशन राम निवासी हरि शिव विहार हिम्मतपुर मल्ला मुखानी नैनीताल ने उपस्थित थाना हाजा आकर दिनांक 16.11.25 से 19.11.25 के बीच वादी के घर का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के आभूषण हुआ कुछ नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा F.I.R. NO. 35/26 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद के सुपुर्द की गई।

 

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. द्वारा मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत* पुलिस टीम गठित कर तत्काल मामले का अनावरण करने के निर्देश दिए गए।

*उक्त निर्देश के अनुपालन में एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण* तथा *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी एवं श्री राजेश जोशी प्रभारी एसओजी के नेतृत्व* में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर *दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति लिप्त* होना पाया गया।

*पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, पूछताछ, सर्विलांस तथा मैनुअल इंटेलिजेंस* के आधार पर दिनांक *03.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गुसाईपुर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति मुंशी राम उर्फ सोनू* पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उम्र 41 वर्ष को *चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार* किया गया।

*गिरफ्तारी-*

मुंशी राम उर्फ सोनू पुत्र दीपचंद निवासी कस्बा बेहट मोहल्ला महाजनान थाना व कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेशउम्र 41 वर्ष

*बरामदगी-*

*• मामला 01- Fir no 27/26 से संबंधित*

1- 01 जोड़ी चैन पट्टी सफेद धातु,

2- 02 गले की चेन सफेद धातु,

3- 03 अंगूठी सफेद धातु,

4- 02 जोड़ी धागुले सफेद धातु,

5 – नगदी 22460.00 रूपये

*मामला 02- Fir no- 35/26 से संबंधित*

1- 01अदद मंगलसूत्र पीली धातु,

2- 01 जोड़ी पौची पीली धातु,

3- 01 मांग टीका पीली धातु,

4- 01 अदद अंगूठी पीली धातु,

5- 01 जोड़ी कान के झुमके पीली धातु

*अपराधिक इतिहास-*

1- Fir no-05/24 धारा 380/ 457 भादवि थाना क्लेमेन्टाउन

2- Fir no-374/24 धारा 380/457 भादवि कोतवाली पटेल नगर

3- Fir no -215/24 धारा 380/ 457 भादवि कोतवाली नगर

4- Fir no-42/23 धारा 380/ 457/ 336/ 511भादवि थाना जगादरी सदर यमुनानगर हरियाणा

5- Fir no-41/23 धारा 380/ 457/ 411भादवि थाना जगादरी सदर यमुनानगर हरियाणा

 

*अभियुक्त द्वारा अन्य राज्य में भी चोरी व अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसके संबंध में आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।*

*पुलिस टीम-*

1- थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी

2-उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद

3- उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह

4- हेड कांस्टेबल इसरार नबी सीसीटीवी

5- हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत Sog

6-कॉन्स्टेबल धीरज सुगडा

7- कांस्टेबल बलवंत सिंह

8- कांस्टेबल रविंद्र खाती

9- कांस्टेबल अरविंद बिष्ट सर्विलांस टीम

10- कांस्टेबल अनिल गिरी सर्विलांस टीम

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *