यहां अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई मौत,

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार कार बाजपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और जोरदार टक्कर के साथ पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसा होते ही पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत बाजपुर अस्पताल भेजा गया। कार पर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट पाई गई है।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *