भाजपा सरकार में आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा उत्तराखण्डः पासी

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रूद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड न सिर्फ धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बन रहा है, बल्कि आधुनिक बुनियादी ढाँचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केन्द्र सरकार की 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं पर आज राज्य में कार्य चल रहे हैं। बाबा केदार की नगरी श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक और पारम्परिक स्वरूप दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवासीय सुविधाओं और तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सुव्यवस्थित यात्र मार्गों का व्यापक कायाकल्प हो रहा है जिससे यात्र अब भी सुरक्षित, सुगम और पर्यावरणीय रूप से भी टिकाऊ बने। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजना से श्रद्धालुओं की यात्र में समय की बचत होगी और धामों तक पहुँच और सुगम होगी।यह परियोजना एक विश्वस्तरीय पर्यटन ढाँचे का उदाहरण बनते जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड की लाइफलाइन बन रही है। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि आपदा के समय राहत कार्यों में भी गति आएगी। पर्यटकों, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। सोंग व जमरानी बाँध परियोजनाएँे उत्तराखण्ड के जल संकट के दीर्घकालिक समाधान का माध्यम हैं। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना पर बोलते हुए पासी ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। अब हजारों पहाड़ी गाँवों में नल से जल पहुँच रहा है, जिससे महिलाओं का समय बचा है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पूर्व सांसद पासी ने कहा कि एक वर्ष में कांग्रेस जितना लाभ खनन से राज्य को नहीं दिला पायी, उतनी उनसे अधिकतम धामी सरकार पुरस्कार के रूप में अर्जित कर रही है। पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी नीति, उत्कृष्ट प्रदर्शन और ‘लगातार सुधार’ ने केंद्र को एक बार फिर राज्य सरकार के समर्थन में प्रोत्साहन राशि प्रदान करने में सक्षम बनाया है। खनन विभाग के बेहतर प्रबंधन तथा नई नीतियों ने न केवल स्थानीय खदानों में बचत सुनिश्चित की है, बल्कि प्रदेश में खनन कार्यों से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए उद्योगों को भी आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खनन विभाग की नई योजनाएँ किसानों की आजीविका में भी वृद्धि हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है। इस उपलब्धि के साथ यह स्पष्ट है कि उत्तराखण्ड का खनन क्षेत्र राज्य सरकार के लिए ‘राजस्व का प्रमुख स्रोत’ सिद्ध हो रहा है। पूर्व सांसद पासी ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले कुमांऊ की जमरानी बांध परियोजना मजाक का पर्याय बनकर रह गयी थी, उन्होंने स्वयं भी कई बार इस मुद्दे को उठाया था, आज भाजपा सरकार में यह ऐतिहासिक परियोजना साकार रूप ले रही है। इस परियोजना से बड़ी आबादी के लिए पेयजल का संकट दूर होगा। उत्तराखण्ड में आज स्वास्थ्य के साथ, परिवहन, हवाई सेवाओं का विस्तार हुआ है। सरकार शिक्षा रोजगार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड का लाभ आज लाखों परिवारों को मिल रहा है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय मंत्री एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *