काली फिल्म लगे वाहनों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त रुख — संपूर्ण जनपद में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

सशक्त उत्तराखंड। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा  के निर्देशानुसार , जनपद ऊधमसिंहनगर के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध व्यापक व सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों की रोकथाम एवं आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

➡️ अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी प्रमुख स्थानों—चौराहों, बाजारों, हाईवे, तथा अन्य क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट पर वाहनों की बारीकी से जांच की। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से काली फिल्म युक्त वाहनों की पहचान एवं जांच की गई, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

*काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई*

➡️ अभियान के दौरान 96 वाहनों के चालान काटे गए।

➡️ नियमों का उल्लंघन पाई जाने पर 12 वाहन सीज़ किए गए।

➡️ पुलिस टीमों ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाई और चालकों को निर्धारित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

*सुरक्षा के दृष्टिकोण से काली फिल्म का उपयोग प्रतिबंधित — एसएसपी*

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि काली फिल्म का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है ।

 

*चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा*

➡️ एसएसपी महोदय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

पुलिस द्वारा आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बिना किसी अवैध संशोधन के सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन को बढ़ावा दें।