रुद्रपुर : नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल का तबादला

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,रुद्रपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल का तबादला कर दिया है। अब वे उत्तराखंड चकबंदी विभाग में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यभार संभालेंगे। वहीं ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह का स्थानांतरण पौड़ी गढ़वाल किया गया है।

इसके अलावा हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह को ऊधमसिंह नगर का नया डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को शासन ने बेहतर कार्यशैली और प्रशासनिक सुधार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *