परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान: 117 वाहनों के चालान, 06 वाहन सीज।

Spread the love

सशक्त उत्तराखंड,हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और अनधिकृत वाहन संचालन पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 117 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 06 वाहनों को सीज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, हेलमेट व सीट बेल्ट न पहनना, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना, लगेज का ओवरसाइज होना तथा परमिट की शर्तों का उल्लंघन जैसे मामलों में चालान काटे गए। इन मामलों में ई-रिक्शा और ऑटो सहित 06 वाहनों को सीज भी किया गया।

इस प्रवर्तन अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, श्रीमती अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल, आर.सी. पवार और नंदन रावत ने किया।

 

अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की, गोधन सिंह, अरविंद सिंह ह्यांकि, मोहम्मद दानिश, प्रवर्तन चालक महेन्द्र कुमार, विनोद कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *