उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

सशक्त उत्तराखंड। 12 और 13 जुलाई को नैनीताल भी अलर्ट पर रहेगा। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल एवं बागेश्वर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही राज्य के बाकी जनपदों में भी तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी।

14 जुलाई को पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के संकेत हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मौसम की स्थिति गंभीर बनी रह सकती है।

15 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चम्पावत में भारी वर्षा का अनुमान है।

मौसम विभाग की चेतावनी:

 

नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की आशंका है।

यात्रा करने वाले लोग सावधानी बरतें।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

निवेदन: आमजन से अपील है कि खराब मौसम को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतें और आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।