अल्मोड़ा 17 फरवरी आज यहां गांधी पार्क अल्मोड़ा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन ने धरना देकर राज्य आंदोलनकारियों को 20 हजार रूपये पैंशन देने की मांग की, राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण से बचिंत राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने तथा आश्रितों को शीघ्र पैंशन देने की भी मांग की,इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों को मिले क्षैतिज आरक्षण प्रमाण के प्रमाण पत्र बनाने में जिला प्रशासन द्वारा अनावश्यक बिलंब किये जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया तथा शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की, राज्य आंदोलनकारियों ने जीवित प्रमाण पत्र हेतु भी स्पष्ट निर्देश राजस्व उपनिरीक्षक को जारी करने की मांग की । राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने स्थिति में पंद्रहवें दिन पुनः धरना देने के उपरान्त अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। आज धरने में ब्रह्मानन्द डालाकोटी,,दौलत सिंह बगड्वाल,मोहन सिंह,हेम जोशी, गोपाल ब़नौला , शिवराज बनौला लक्ष्मण सिंह,,तारा तिवारी,बसंत जोशी ,पूरन सिंह, दिनेश शर्मा, कृष्ण चन्द्र,पान सिंह, शंकर दत्त,कुंदन सिंह,तारा भट्ट,बिसंभर दत्त, महेश पांडे, कैलाश राम, देवनाथ गोस्वामी सहित भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारी धरने में शामिल रहे।
Related Posts
देवभूमि के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
ख़बर शेयर करें – पंतनगर एयरपोर्ट पर बच्चों ने तेंदुलकर के साथ खींची फोटो, रामनगर जिम कोर्बेट के रिसोर्ट में…
जेसीज पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
ख़बर शेयर करें -सशक्त उत्तराखंड। जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…
मेयर चुनाव में राजा दशरथ पात्र ने गजराज के लिए मांगे वोट, एतिहासिक जीत का किया दावा
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दिन भर में आठ…
