शासन स्तर पर आईएस और पीसीएस अफसरशाही में फेर बदल

शासन स्तर पर आईएस और पीसीएस अफसरशाही में फेर बदल
शासन स्तर पर आईएस और पीसीएस अफसरशाही में फेर बदल

बनभूलपुरा नजूल भूमि से अतिक्रमण अभियान को लीड कर रहे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को एडीएम प्रशासन/नजूल उधमसिंह नगर बनाया गया

प्रदेश में शासन स्तर पर अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । इनमें हल्द्वानी नगर निगम आयुक्त पीसीएस पंकज उपाध्याय को उधमसिंह नगर में एडीएम पद पर नियुक्ति दे दी गयी है।

शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार आनंद वर्धन क़ो अपर मुख्य सचिव कार्मिक और आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शैलेश बगौली को सचिव गृह व कारगर का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही सचिन कुर्वे से सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
इसी तरह पीसीएस अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन,अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। वहीं जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी देहरादून, चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर का पदभार दिया गया है।
इसके साथ ही विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। वहीं पीसीएस पंकज उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। यह पखवाड़े भर के अंदर उनका दूसरा तबादला है। वहीं रविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है