समान नागरिकता संहिता के दायरे से बाहर रहेंगी राज्य की जनजातीय समाज

Sashakat uttarakhand


यूनिफॉर्म सिविल कोड़ के दायरे से बाहर रहेंगी राज्य की पांच जनजातियां

विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट सरकार को सौंपा

राज्य में दो लाख इकानब्बे नौ सौ तीन जनजातीय जनसंख्या

Dehradun. समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रहेंगी जनजातीय समाज, विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट में यह वजह बताई है
राज्य में केवल पांच जनजातियां अधिसूचित हैं जिनकी जनसंख्या केवल 2,91,903 है।समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने को गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी बैठकों का सिलसिला उत्तराखंड सीमा पर स्थित देश के प्रथम गांव माणा से किया था।

समान नागरिकता संहिता के दायरे से बाहर रहेंगी राज्य की जनजातीय समाज
समान नागरिकता संहिता के दायरे से बाहर रहेंगी राज्य की जनजातीय समाज

समिति के सदस्यों ने वहां जनजातीय समाज की स्थिति समस्याएं जानने के साथ ही समान नागरिक संहिता के दृष्टिगत सुझाव लिए थे।उत्तराखंड का जनजातीय समाज, समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रहेगा। सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञ समिति ने समान नागरिक संहिता का जो प्रारूप सरकार को सौंपा है, उसमें यह संस्तुति की गई है। इसके पीछे बेहद कम जनसंख्या वाले जनजातीय समाज की संस्कृति और परपंराओं को सहेजे रखने के साथ ही उनके संरक्षण को उठाए जा रहे कदमों का उल्लेख किया गया है।